सुपौल, अगस्त 6 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को जिला कृषि विभाग की जांच टीम ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार ताती पर लगाए गए आरोपों की जांच की। यह जांच मेसर्स कंचन खाद भंडार, वीरपुर के प्रोपराइटर मनोज कुमार साह द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर की गई। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : कालाबाजारी मामले में खाद दुकान का लाइसेंस रद्द, दो विक्रेताओं से शो-कॉजजांच प्रक्रिया जांच टीम में शामिल सहायक निदेशक अश्विनी कुमार ने ई-किसान भवन के सभागार में मौजूद खाद विक्रेताओं एवं किसानों से पूछताछ कर आरोपों से संबंधित जानकारी ली। मनोज कुमार साह ने अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पर खाद विक्रेताओं से मिलीभगत कर उर्वरकों की अधिक कीमत पर बिक्री कराने, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। प...