सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस काउंटर का सोमवार की दोपहर एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काउंटर पर तैनात कर्मियों से दी जा रही विभिन्न सेवाओं की बारी-बारी से जानकारी ली। एसडीएम ने सोमवार को जाति, आवासीय, आय व अन्य प्रमाण पत्रों के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की संख्या और उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति का ब्योरा लिया। लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि आरटीपीएस केंद्र पर आने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काउंटर की व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ डॉ. पिंक...