Supaul News: सुपौल : आठ स्कूलों में सोलर वाटर प्लांट की शुरुआत, छात्राओं को मिलेगा शुद्ध पेयजल
सुपौल, अक्टूबर 12 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसबीके बालिका प्लस टू स्कूल परिसर में सोमवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से स्थापित सोलर वाटर प्लांट का उद्घाटन सोमवार को सांसद दिलेश्वर कामैत और पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बीपीसीएल की पहल से क्षेत्र के आठ स्कूलों में सोलर वाटर प्लांट की शुरुआत की जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) राशि के माध्यम से स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध करा रही है। बिजली की कमी के कारण कई बार पेयजल व्यवस्था प्रभावित होती है। इस समस्या को देखते हुए सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.