सुपौल, अगस्त 18 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बलुआ बाजार पहुंचेंगे और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम को लेकर जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे स्टेट हैंगर, पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा बलुआ बाजार के लिए रवाना होंगे। करीब 11:20 बजे वे बलुआ पंचायत के राजकीयकृत ललित नारायण विद्यालय मंदिर के समीप नवनिर्मित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। हेलीपैड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुलिस बल के जवानों की सलामी लेंगे। इसके बाद 11:25 बजे बलुआ पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां स्व डॉ जगन्नाथ मिश्रा की...