Supaul News: सुपौल : आज दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सुपौल, सितम्बर 30 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता। जदिया पावर सब स्टेशन से जुड़े पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत संचरण लाइन में मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह नौ बजे से 11 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के जेई कुमार रौशन ने बताया कि जदिया पावर सब स्टेशन के पूर्वी इलाके में पांडेयपट्टी फीडर के अंतर्गत बघैली, परसागढ़ी उत्तर, परसागढ़ी दक्षिण तथा नंदना-गोविंदपुर पंचायत क्षेत्र में संचरण लाइन का आवश्यक मेंटेनेंस किया जाना है। इस दौरान इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। जेई ने संबंधित उपभोक्ताओं से निर्धारित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.