सुपौल, सितम्बर 9 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 15 में मंगलवार की रात बिजली करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी मोती पंडित के पुत्र अनिल पंडित (22) के रूप में हुई है।

घटना का विवरण अनिल पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब नौ बजे घर के आंगन में बिजली का तार गिरा हुआ था। रात होने के कारण आंगन में अंधेरा था। इसी दौरान अनिल की नजर जमीन पर पड़े बिजली के तार पर नहीं पड़ी और चलते समय उसका पैर तार के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लगा, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

रोगी का उपचार अनिल को आंगन ...