सुपौल, सितम्बर 27 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन बाजार में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर, क्लीनिक और मेडिकल दुकान के खिलाफ गत दिनों की गई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब सभी पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। रेफरल अस्पताल राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार द्विवेदी के द्वारा करजाईन थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गत 20 सितंबर को करजाईन बाजार में अवैध अल्ट्रासाउंड क्लीनिक, अवैध मेडिकल तथा डेंटल क्लीनिक के संचालन की सूचना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर के नेतृत्व में जांच की गई थी। जांच के दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेंटर,मेडिकल दुकान तथा तीन क्लीनिक का संचालक निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया था। आवेदन मे इन सभी छह अवैध प्रतिष्ठानों एवं उनके संचालकों का विवरण उपलब्...