सुपौल, सितम्बर 22 -- Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। प्रखंड अंतर्गत सभी संकुल केंद्रों पर वर्ग 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। मूल्यांकन कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 200 से अधिक शिक्षकों को लगाया गया है। संकुल स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की गई है। प्रतिनियुक्त शिक्षक अलग-अलग संकुल केंद्रों पर विषयवार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में जुटे हैं। मूल्यांकन कार्य संबंधित संकुल के संचालक एवं समन्वयक के नेतृत्व और निगरानी में कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक...