सुपौल, अक्टूबर 1 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने की। कार्यक्रम में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार और प्रभारी प्रधानाध्यापक बद्रीनारायण रौशन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया। एसडीएम और बीईओ के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- जेके इंटर स्कूल में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठीसंगोष्ठी में चर्चा के बिंदु संगोष्ठी में छात्रों की सिलेबस के अनुसार पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, साप्ताहिक टेस्ट, गृहकार्य का पालन और बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावकों की जिम्मेदारी समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्...