Supaul News: सुपौल : अब पंचायत में बने विवाह भवन से ही विदा होंगी बेटियां
सुपौल, अक्टूबर 13 -- Supaul News: राघोपुर, ब्रजेश कुमार। अब पंचायत में बने विवाह भवन से ही गांव की बेटियां अपनी ससुराल विदा होंगी। दरअसल, राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के परसरमा वार्ड 7 में मंगलवार को कन्या विवाह भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप भवन के निर्माण के लिए पंचायत के मुखिया प्रकाश कुमार यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और भवन की नींव रखी गई। इस अवसर पर राघोपुर अंचलाधिकारी (सीओ) रश्मि प्रिया, डीपीआरओ ज्ञानानंद यादव, बीपीआरओ मनीष कुमार मीनू, जेई नवीन कुमार और जेई कालीचरण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुखिया प्रकाश यादव ने कहा कि इस विवाह मंडप के निर्माण से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.