सुपौल, अक्टूबर 29 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को सवालों के घेरे में रही। अनुमंडल सभागार में एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां समिति के अधिकांश सदस्य अनुपस्थित रहे, वहीं गरीबों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज दिए जाने का गंभीर आरोप भी लगाया गया। बैठक में सदस्यों की कम उपस्थिति औरउठे सवालों ने जनवितरण प्रणाली व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। सदस्य सह मुखिया राजेश कुमार ने जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अंत्योदय योजना के लाभुकों को नियमानुसार 35 किलो अनाज मिलना चाहिए, लेकिन उन्हें महज 26 से 27 किलो अनाज ही दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : अनुश्रवण समिति की बैठक में गरीबों के राशन में कटौती का उठा मामला जो गरीब लाभुकों के ...