सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर में एसडीएम विनय कुमार के लगातार निरीक्षण और सख्त निर्देशों का सकारात्मक असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हुई है।

स्वच्छता में सुधार वार्ड, ओपीडी, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर और अस्पताल के गलियारों में नियमित सफाई होने से मरीजों और उनके परिजनों को भी राहत मिल रही है। एसडीएम के निर्देशानुसार अस्पताल प्रशासन को प्रतिदिन सफाई अभियान की तस्वीरें खींचकर रिपोर्ट के साथ भेजना अनिवार्य किया गया है। इसी निगरानी व्यवस्था के कारण अस्पताल में सफाई व्यवस्था में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है।

मरीजों की संतुष्टि अस्पताल परिसर में कूड़ा-कचरा नहीं के बराबर दिख रहा है और इलाज के लिए आने वाले मरीज भी बदले माहौल क...