Supaul News: सुपौल : अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, सीसीटीवी उपकरण गायब
सुपौल, जुलाई 5 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही स्थित गांधीनगर एनएच-27 क्रॉसिंग के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना शनिवार देर रात करीब दो की है। बताया जाता है कि भपटियाही की ओर से सिमराही की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार बीआर 01जेबी 2964 अनियंत्रित होकर एनएच के किनारे नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरा के खंभे को तोड़ते हुए एक पीपल के पेड़ से जा टकराई और पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में करीब पांच लोग सवार थे, जिनमें से चालक को मामूली चोटें आईं। हालांकि दुर्घटना के तुरंत बाद कार सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी चोटों की गंभीरता का पता नहीं चल सका। घटना के बाद नगर पंचायत सिमराही द्वारा लगाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.