सुपौल, अगस्त 13 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। गांव व पंचायतों में चल रही विकासात्मक योजनाओं की वास्तविक स्थिति के आकलन को लेकर गुरुवार को डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने राघोपुर प्रखंड के राम विशनपुर गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के क्रम में स्थानीय लोगों से विकास के योजनाओं की जानकारी डीडीसी ने प्राप्त की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: लंबित व अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें: डीसीप्रधानमंत्री आवास योजना उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से बातचीत की तथा अधूरे आवास को जल्द से जल्द पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का पैसा लेकर आवास समय पर नहीं बनाने के कारण वसूली की कारवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। वहां उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया क...