Supaul News: सुपौल : अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा
सुपौल, सितम्बर 21 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अधिवक्ता अजय कुमार दास के निधन पर सोमवार को जिला विधिज्ञ संघ परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधिज्ञ संघ अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने सभा की अध्यक्षता की, जबकि सचिव सुधीर कुमार झा ने संचालन किया। अधिवक्ताओं ने दिवंगत अजय कुमार दास के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके व्यक्तित्व और अधिवक्ता के रूप में योगदान को याद किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोकसभा में अरविंद कुमार दास, डॉ. कुमार आशुतोष, अनिल कुमार वर्मा, ललित कुमार झा, दीप नारायण भारती, डॉ. पूनम कुमारी, विनोद कुमार सिंह, गणेश सिंह, नारायण कामत, कमल नारायण यादव, अंकुश कुमार, राजीव मल्लिक, रुद्र प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.