Supaul News: सुपौल : अग्निपीड़ितों को अब 24 घंटे में उपलब्ध होगी राहत सामग्री
सुपौल, नवम्बर 28 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता। जिले में अगलगी की घटनाओं से प्रभावित होने वाले परिवारों को अब सरकारी सहायता के लिए अंचल या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आपदा प्रबंधन विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि किसी भी अग्निपीड़ित परिवार को घटना के महज 24 घंटे के भीतर हर हाल में राहत सामग्री और अनुदान उपलब्ध करा दिया जाए। इस नई व्यवस्था को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग के सचिव ने इस संबंध में पत्र जारी कर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। नए निर्देशों के तहत प्रशासनिक जवाबदेही को और अधिक सख्त बनाया गया है। यदि जिले के किसी भी प्रखंड में अगलगी की घटना बड़ी या भीषण होती है, तो जिलाधिकारी को स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.