Supaul News: सुपौल : अगलगी में पांच घर राख, 50 लाख से अधिक की संपत्ति जली
सुपौल, अक्टूबर 25 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत स्थित बेलागंज वार्ड 15 में बीते शनिवार की रात भीषण अगलगी में पांच भाइयों के पांच घर जलकर राख हो गए। इस घटना में ट्रैक्टर, कई मवेशी, लाखों रुपये मूल्य का पटुआ, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों के अनुसार, अगलगी में 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात में मवेशियों को मच्छरों से बचाने के लिए घर के पास घूरा जलाया गया था। इसी दौरान घूरे से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग घरों के भीतर रखा सामान निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सके। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.