सुपौल, अगस्त 16 -- Supaul News: राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की विशनपुर दौलत पंचायत के दौलतपुर वार्ड 6 में शनिवार की देर रात करीब एक बजे भीषण आग लगने से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति, कपड़े, अनाज एवं घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए, जबकि आसपास के दो अन्य घरों को भी आंशिक क्षति पहुंची। ग्रामीणों की त्वरित मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे पूरे मोहल्ले में आग फैलने से बच गई।

आग लगने का कारण बताया जाता है कि आग सबसे पहले छुतहरु शर्मा के घर में लगी। गृहस्वामी की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया, जब तक लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, तब तक मेरा घर पूरी तरह जल चुका था। आग में घर का सारा सामान जल गया तथा दो मवेशी भी झुल...