सुपौल, जुलाई 30 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड 5 में बुधवार की देर रात भीषण आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। हादसे में दो गाय और चार बकरियों की भी मौत हो गई। पीड़ित परिवारों के अनुसार अग्निकांड में करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे मो उस्मान के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का संभावित कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद अग्निशमन विभाग की टीम घटना के करीब दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब तक अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही बसंत...