Supaul News: सिंगल लेन आरएसएम रोड पर जाम से लोग बेहाल, ट्रैफिक व्यवस्था फेल
सुपौल, जुलाई 28 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता शहर में सोमवार की दोपहर लोहिया नगर चौक स्थित रेलवे ढाला गिरने के कारण करीब भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसका सबसे अधिक असर लोहिया नगर चौक और आरएसएम रोड पर देखने को मिला। रेलवे फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आरएसएम रोड पहले से ही सिंगल लेन होने के कारण जाम और भी गंभीर हो गया, जिससे लोगों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। जाम में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के अलावा कई स्कूली बसें भी घंटों तक फंसी रहीं। बसों में सवार बच्चों और अभिभावकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ढाला बंद होने के दौरान रोज जाम की समस्या उत्पन्न होती है। बावजूद इसके, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए मौके पर किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तैनाती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.