सुपौल, अगस्त 2 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता सावन महीने में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार की सुबह जिले के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा और धूप नहीं निकलने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकल आई, जिससे बारिश थम गई। इसके बावजूद मौसम विभाग ने जिले में बारिश की गतिविधियां जारी रहने और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक एस.के. सुमन ने बताया कि मानसूनी सिस्टम अभी सक्रिय है। इसके कारण जिले में अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह...