सुपौल, अगस्त 3 -- Supaul News: वीरपुर, संवाददाता सावन की पहली सोमवारी पर वीरपुर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गोल चौक स्थित शिव मंदिर, राम-जानकी मंदिर एवं नगर के प्राचीन शालीवास शिव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। नगर के सबसे पुराने शालीवास शिव मंदिर में सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित कुएं से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, फूल, चंदन, रोली, भांग, धतूरा, धूप और अगरबत्ती अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक भी किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ दिनारा शालीवा...