Supaul News: सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
सुपौल, अगस्त 24 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि सावन की चौथी एवं अंतिम सोमवारी पर छातापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटने लगी। दिनभर शिवालयों में भक्तों की आवाजाही बनी रही और हर-हर महादेव एवं बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा।छातापुर बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ मंदिर, सोहटा स्थित कौशकीनाथ मंदिर, लालपुर स्थित शिव मंदिर, महदीपुर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर सहित प्रखंड के अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.