सुपौल, अगस्त 10 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिला व अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने की। इस क्रम में न्यायालय वाद संबंधी, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जन संवाद एवं विभिन्न जन कल्याणाकारी योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। साथ ही सहयोग पोर्टल पर ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गयी, जिसमें सभी पदाधिकारियों को ससमय आवेदनों का निष्पादन करने का निदेश दिया गया। बैठक एडीएम (आपदा प्रबंधन) मो तारिक, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...