सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: सुपौल,हिन्दुस्तान संवाददाता सरकारी योजनाओं और जनहित से जुड़े आवेदनों के निष्पादन में लापरवाही बरतना जिले के दो अधिकारियों को भारी पड़ गया। सहयोग कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन नहीं करने के आरोप में मुख्यमंत्री ने सुपौल जिले के दो अधिकारियों समेत राज्य के 15 पदाधिकारियों एवं कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के दौरान आवेदनों के निष्पादन में देरी, लापरवाही और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई नहीं करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी ने 19 अफसरों को सस्पेंड ...