सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को राज्य स्तरीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम में बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक सुब्रत कुमार सेन, जिला पदाधिकारी सावन कुमार, सीजीएम शैलेन्द्र भारती एवं डीजीएम धनंजय कुमार शामिल थे। अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेने के साथ पूरे अस्पताल भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए समुचित ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार, टीबी विभाग के पुराने भवन को परित्यक्त घोषित कर हटाने की प्रक्रिया तथा अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य कराने पर विशेष जोर दिया गया। अधि...