सुपौल, सितम्बर 4 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौघारा पुल के समीप बुधवार की देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक चालक एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलजरी वार्ड 11 निवासी बमभोली प्रसाद यादव के 33 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार अपने मित्र राधेश्याम के साथ बाइक से सुपौल से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में चौघारा पुल के समीप गम्हरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रोशन क...