सुपौल, सितम्बर 2 -- Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुरवाड़ी में आगामी चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 मनाने को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। संचालन समिति द्वारा जन्माष्टमी को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और विधि-व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। समिति के अनुसार जन्मोत्सव के दौरान भक्ति और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।संचालन समिति के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि जन्मोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर व श्याम मंदिर में होगा भजन-कीर्तन आयोजन को यादगार बनाने के लिए सम...