Supaul News: श्रावणी मेले का शुभारंभ, प्रमुख ने किया उद्घाटन; 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकली
सुपौल, अगस्त 2 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव स्थित भव्य दिव्य ज्योति शिव मंदिर परिसर में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रखंड प्रमुख डेजी कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान पूरा मंदिर परिसर "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में शिवभक्तों की मौजूदगी रही। उद्घाटन से पूर्व 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा करीब एक किलोमीटर दूर मिर्चईया नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः मंदिर लौटकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प एवं चंदन अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.