Supaul News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 30 हजार नकद समेत सामान राख
सुपौल, नवम्बर 6 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की मेहासिमर पंचायत के वार्ड 7 में गुरुवार की देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक आवासीय घर में आग लग गई। इस अगलगी में घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर और 30 हजार रुपये नकद समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। इस संबंध में गृहस्वामी जगन्नाथ दास ने बताया कि देर रात अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक मे घर का सारा सामान जल चुका था। इस संबंध में अंचल अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: धनतेरस पर गरीब के घर बरसी आग, शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी जलकर खाक जांच के बाद सरकारी मुआवजा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.