सुपौल, नवम्बर 10 -- Supaul News: जदिया, निज संवाददाता जदिया पंचायत के ड्राइवर चौक स्थित वार्ड संख्या 8 में एक वृद्ध की मौत के बाद सोमवार की शाम परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। परिजनों ने वृद्ध की मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएच-91 पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मृतक की पहचान जदिया पंचायत निवासी सकलदेव मंडल के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सहुरिया देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नौ नवंबर को दिन के करीब ढाई बजे उनक...