सुपौल, अगस्त 26 -- Supaul News: सुपौल, वरीय संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम सावन कुमार ने आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी दिये। प्रशिक्षणार्थियों की ओर से बताई गई समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को डीएम ने आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। शिविर में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: महिला आईटीआई में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन यह ...