सुपौल, अगस्त 2 -- Supaul News: बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन वाशिंग पिट के लिए मिट्टी ढुलाई में लगे भारी-भरकम हाइवा ट्रकों के कारण लक्ष्मीनिया पंचायत की ग्रामीण सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मुख्य मार्ग के बजाय संकरी ग्रामीण सड़कों से भारी वाहनों का परिचालन होने से सड़कें जगह-जगह टूट गई हैं तथा पुल-पुलियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर लक्ष्मीनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमृत सागर झा ने ललितग्राम थानाध्यक्ष को आवेदन देकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ग्रामीणों का प्रदर्शन आवेदन में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण के लिए लगातार मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। इसके लिए क्षमता से अधिक भार वाले हाइवा ट्रकों का उपयोग किया जा रहा...