Supaul News: राजस्व कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर धरना दिया
सुपौल, जुलाई 14 -- Supaul News: सुपौलख् कार्यालय संवाददाता बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मियों ने जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर धरना दिया। धरना में शामिल कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने बताया कि मांगों के समर्थन में 15 से 17 जुलाई तक ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवधि में राजस्व कर्मी केवल ऑफलाइन कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 18 जुलाई से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.