सुपौल, नवम्बर 8 -- राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जमीन से जुड़े कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। पिछले 24 दिनों से जारी हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के करीब 150 मामले लंबित हो गए हैं। वहीं जमीन की खरीद-बिक्री करने के इच्छुक रैयतों की परेशानी बढ़ गई है। लोग दाखिल-खारिज कराने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। अंचल कार्यालयों में प्रतिदिन 5 से 7 लोग म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। इसके बावजूद राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आवेदनों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। नतीजा यह है कि लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया...