सुपौल, अगस्त 31 -- Supaul News: राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर टीपीडी पेट्रोल पंप के समीप एनएच 27 किनारे स्थित एसआरएससी प्लांट पर रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 10 बजे एक बस चालक की बस और टेलर ट्रक के बीच दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बस संख्या बीआर 11पीसी 7861 एसआरएससी प्लांट पर मजदूरों और कर्मचारियों को लाने-ले जाने का काम करती है। रविवार रात बस प्लांट पर पहुंची। चालक (मृतक) विनोद कुमार नोगक्षिया (निवासी भागलपुर) बस के पिछले हिस्से का निरीक्षण कर रहे थे।

दुर्घटना का विवरण इसी दौरान, उसी कंपनी का एक टेलर ट्रक (संख्या यूपी 85 डीटी 2461) पीछे आया और बस चालक को बस के पिछले हिस्से और टेलर ट्रक के बीच कुचल दिया। बस और टेलर ट्रक के बीच बुरी तरह दब जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्लांट पर मौजूद सु...