Supaul News: राघोपुर थाना का एसडीपीओ पवन कुमार ने किया औचक निरीक्षण
सुपौल, सितम्बर 2 -- Supaul News: राघोपुर एक प्रतिनिधि वीरपुर के नवनियुक्त एसडीपीओ पवन कुमार ने बुधवार शाम राघोपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला निरीक्षण था। एसडीपीओ कुमार ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम, मालखाना और हवालात का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और अनुसंधानकर्ताओं को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित पुलिसकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें ईमानदारी, निष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता से ड्यूटी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.