Supaul News: राखी की रंगीन चमक से गुलजार बाजार, महंगी चांदी ने बढ़ाया बजट
सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता राखी से एक दिन पूर्व गुरुवार को शहर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राखी और मिठाइयों की दुकानों पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही बढ़ गई, जो देर शाम तक जारी रही। बहनें भाइयों के लिए पसंदीदा राखी खरीदती नजर आई, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी को लेकर भीड़ लगी रही। पर्व को लेकर महावीर चौक, स्टेशन रोड, स्टेशन चौक, पटेल चौक, मलिक चौक, थाना चौक और लोहिया चौक समेत शहर के प्रमुख बाजारों में एक सप्ताह पहले ही राखी की अस्थायी दुकानें सजी गई। गुरूवार को दुकानों पर सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ जुटी रही। पारंपरिक राखियों के अलावे फैंसी, डिजाइनर, कार्टून, स्टोन वर्क वाली राखियों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानदारों ने बताया कि बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां पसंद की जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.