सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता कभी परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए छोटी-सी किराना दुकान चलाने वाली वीणा पंचायत की अनुपम देवी अब सुधा बिक्री केंद्र की संचालक बन गई हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने उनके लिए स्वरोजगार का नया रास्ता खोल दिया है। गुरुवार को वीणा पंचायत के वार्ड संख्या-06 में जिले के पहले सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त इंदरवीर कुमार ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें बाजार से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अमैन में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र, डीएम ने किया उद्घाटनयोजना के तहत लाभ जिला जीविका और सुधा कॉमफेड के संयुक्त तत्वावधान ...