सुपौल, नवम्बर 29 -- Supaul News: सुपौल। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ, सुपौल के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं से डीईओ को अवगत कराया। मांगों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। महासंघ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शिक्षकों के सामने कई तरह की समस्याएं हैं। वहीं, जिला महासचिव अंबेडकर कुमार ने बताया कि सातवें वेतनमान की मांग को लेकर रविवार की शाम स्थानीय लोहिया नगर से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव अंबेडकर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मो. इकबाल, प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन कृष्णा, सचिव खालिद हुसैन, निरंजन कुमार, मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, दिलीप कु...