Supaul News: मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशानी, फॉगिंग की मांग
सुपौल, नवम्बर 8 -- Supaul News: छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ जाता है कि लोगों का घरों के अंदर और बाहर चैन से बैठना तक मुश्किल हो गया है। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम के समय लोग जब घरों के बाहर बैठकर कुछ पल सुकून बिताना चाहते हैं, तो मच्छरों के झुंड उन्हें परेशान करने लगते हैं। वहीं, घरों के अंदर भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं है। इससे बचाव के लिए लोग मच्छरदानी, क्वायल, लिक्विड और अन्य उपायों का सहारा ले रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जगह-जगह नालियों में जमा गंदा पानी, जलजमाव और नियमित साफ-सफाई का अभाव मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बन रहा है। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.