सुपौल, सितम्बर 5 -- Supaul News: सुपौल, एक संवाददाता सदर प्रखंड के बैरो ग्राम पंचायत में जनवितरण प्रणाली के लाभार्थियों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार की देर शाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैरो शाखा कमिटी के तत्वावधान में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च ग्राम पंचायत के दक्षिणी छोर स्थित बड़गांव से शुरू होकर उत्तरी छोर धोरे में समाप्त हुआ। मार्च में शामिल लोग जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की कथित मनमानी और धांधली के खिलाफ नारे लगा रहे थे। लाभार्थियों का आरोप है कि बैरो ग्राम पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनाज वितरण में काफी अनियमितता बरतते हैं। उनका कहना है कि नियमानुसार प्रति यूनिट पांच किलो अनाज दिए जाने का प्रावधान है, जबकि उन्हें मात्र चार किलो अनाज ही दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मझगांव में तीन माह से राशन नहीं...