सुपौल, अक्टूबर 10 -- Supaul News: त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज शहर के बीचोंबीच हृदय स्थली में स्थित सार्वजनिक बड़ी दुर्गा मंदिर में बीते कई दशक से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। लेकिन इस वार की पूजा काफी भब्य होगी। स्थायी भव्य मंदिर होने के बाद भी सामने स्थित गांधी पार्क में विशाल पंडाल हर साल बनाया जाता है। मर्मज्ञ पंडित की टोली पहली पूजा से विजयादशमी तक वैदिक पद्धति से विधि-विधान के साथ पूजा कराते हैं। यहां देवी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार कई सालों से प्रतिमा बना रहे हैं। सप्तमी को पट खुलते ही दर्शन, खोइंछा भरने ,झांप चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मनोकामनाएं पूरी होने के बाद यहाँ झांप चढ़ाने और दंड प्रणाम देने का रिवाज बर्षो पुराना है।इसके साथ ही शरीर पर कलश स्थापना भी होती रही हैं। भीड़ नियंत्रण की अतिरिक्त...