सुपौल, अगस्त 27 -- Supaul News: सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी रोड में मालिकाना के पास तेज रफ्तार बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे बसबिट्टी वार्ड 12 निवासी हुकमा सादा (45) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा सुबेन सादा मामूली रूप से ज़ख्मी हुआ है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। परिजनों के मुताबिक हुकमा सादा अपने किसी रिश्तेदार की बाइक लेकर अपने घर कोसी बांध से सुपौल की तरफ निकले। उनके साथ गांव के ही सुबेन सादा बाइक की पिछली सीट पर बैठ गया। लेकिन रास्ते में ही मालिकाना जुट मिल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने और काफी मात्रा में खून निकलने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुबेन को हल्की चोटें आई। रास्ते से गुजर रहे ई रिक्शा चालक दोनो...