सुपौल, नवम्बर 4 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता । सुपौल जिले के प्राचीन काली मंदिरों में शुमार राघोपुर प्रखंड के बायसी पंचायत स्थित मां काली मंदिर की महिमा अपरंपार है। करीब 150 वर्षों से अधिक समय से यहां मां काली की पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। यह मंदिर केवल बायसी पंचायत ही नहीं, बल्कि बसंतपुर, राघोपुर, प्रतापगंज और छातापुर प्रखंड के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती गांवों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थापित मां काली के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां के दरबार में मन्नत मांगने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु सालों भर मंदिर में छागर की बलि चढ़ाते हैं। हालांकि, काली पूजा के अवसर पर बलि देने की विशेष परंपरा देखने क...