सुपौल, नवम्बर 3 -- Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का कहर थमने के बाद अब जर्जर सड़कें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। बाढ़ के पानी में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की अब तक मरम्मत शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। किशनपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 2 में सात निश्चय योजना से बनी पीसीसी सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह सड़क टूट जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 2019 में वार्ड सदस्य और पंचायत सचिव की देखरेख में करीब 7 लाख 44 हजार 900 रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई। लोकल बालू के साथ घटिया गिट्टी और सीमेंट का इस्तेमाल किया गया। निर्माण...