सुपौल, अगस्त 10 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रचंड बहुमत से जीत को लेकर रविवार को जनसुराज कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। विजय उत्सव का काफिला विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण करते हुए प्रतापगंज के सुखनगर चौक पहुंचा। विजय उत्सव की अगुवाई जनसुराज के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कर रहे थे।

उत्सव के महत्व मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यह उत्सव केवल जीत का जश्न नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर की जीत ने आगामी समय में बिहार बदलाव का संकेत दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव से पंचायत तक मजबूत करने, जनता की समस्याएं सुनने और आपसी एकजुटता बनाए रखने की अपील की। राज्य सलाहकार समिति...