Supaul News: बसंतपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, 26 कर्मी मिले अनुपस्थित
सुपौल, अक्टूबर 26 -- Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड एवं अंचल एवं मनरेगा कार्यालय में सोमवार को एसडीएम विनय कुमार के औचक निरीक्षण से कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मी अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि सोमवार को बसंतपुर प्रखंड एवं अंचल एवं मनरेगा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थित रहना और आम लोगों के कार्यों का निष्पादन करना कर्मियों की जिम्मेदारी है। इसमें किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.