Supaul News: बंद दुकान में लगी आग, गेहूं-मकई समेत आठ क्विंटल पटुवा जलकर राख
सुपौल, अगस्त 29 -- Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 स्थित मकतब रोड मोड़ के समीप शनिवार तड़के एक बंद दुकान में अचानक आग लग गई। अगलगी में दुकान में रखा गेहूं, मकई, करीब आठ क्विंटल पटुवा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक मुनचुन सिंह के अनुसार, घटना में करीब 1.20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने दुकान में जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे दुकान से धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और दुकान मालिक को भी फोन कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुनचुन सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। मुनचुन सिंह ने बताया कि दुकान में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.