Supaul News: पुल निर्माण अधूरा, बारिश में बहा डायवर्सन
सुपौल, जुलाई 8 -- Supaul News: करजाईन बाजार, एक संवाददाता । करजाईन पंचायत अंतर्गत बसावनपट्टी वार्ड संख्या-04 स्थित 32 आरडी से निकलने वाली एस्केप चैनल में मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत लगभग 3 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बन रहे आरसीसी पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। बरसात के दौरान आवागमन के लिए बनाया गया अस्थायी बालू का डायवर्सन भी पानी में बह जाने से हजारों ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है। इससे लोगों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की पढ़ाई में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल निर्माण स्थल पर लगे सूचना पट्ट के अनुसार पुल निर्माण कार्य की निर्धारित पूर्णता तिथि 21 अगस्त 2026 है। समय सीमा पूरी होने में करीब एक माह शेष रहने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है।
ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का आरोप है कि निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.